क्या है Emergency SOS फीचर? जानिए कैसे मुश्किल समय में आता है काम

Emergency SOS एक ऐसा फीचर है जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए बनाया गया है.

इस फीचर की मदद से आप कुछ ही सेकंड में अपने चुने हुए कॉन्टैक्ट्स या इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट भेज सकते हैं.

अधिकतर स्मार्टफोन्स में यह सुविधा पहले से मौजूद होती है चाहे आप Android फोन इस्तेमाल करते हों या iOS डिवाइस.

Emergency SOS फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बिना फोन अनलॉक किए भी काम करता है.

जैसे ही आप पावर बटन को कई बार तेजी से दबाते हैं या एक खास बटन कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करते हैं फोन तुरंत अलर्ट भेज देता है.

इस अलर्ट में आपकी लोकेशन, मैसेज और कभी-कभी ऑटोमैटिक कॉल भी शामिल होती है.

इससे आपके परिवार या दोस्त तुरंत समझ जाते हैं कि आप किसी परेशानी में हैं और आपकी लोकेशन के आधार पर मदद पहुंचा सकते हैं.

यह फीचर खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों और उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो अक्सर अकेले सफर करते हैं.