शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में टीईटी (TET) अनिवार्यता से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। मामले को लेकर शिक्षक संगठनों की शिक्षा मंत्री और आयुक्त से बैठक बेनतीजा रही है। बैठक में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है। बैठक के बाद शिक्षक संगठनों का फैसला है कि 18 अप्रैल का आंदोलन यथावत रहेगा।
दो चरणों में शिक्षक संगठनों से बातचीत हुई
कोई ठोस फैसला नहीं लिया इसलिए 18 अप्रैल को आंदोलन होगा। बताया जाता है कि दो चरणों में शिक्षक संगठनों से बातचीत हुई है। एक बैठक स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ हुई, दूसरी बैठक शिक्षा विभाग की आयुक्त के साथ हुई है।
सरकार के सामने रखें तीन मुद्दे
बैठक में कोई नतीजा नहीं मिकलने के बाद मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संघ और भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद संगठन का दावा है कि- सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाने के संकेत दिए है। संगठनों ने तीन मुद्दे सरकार के सामने रखें जिसमें TET अनिवार्यता, तीन संतान होने पर नौकरी जाना और कर्मचारी बीमा का मुद्दा शामिल था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

