कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ग्वालियर के महापौर की गाड़ी में हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्वालियर की महापौर शोभा सिकरवार की गाडी पर उज्जैन में हमला हुआ है। घटना उज्जैन जाते वक्त मक्सी के पास हाईवे की है। बदमाशों ने हाइवे पर लोहे की रोड से हमला किया है। बताया जाता है कि बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया है। हमले से गाडी का आगे का कांच क्षतिग्रस्त हुआ है। हमले के बाद सुरक्षा गार्ड के उतरते ही बदमाश मौके से भाग निकले। महापौर के पति कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने उज्जैन एसपी को खुद ही घटना की सूचना दी है।
पहले प्रेमी फिर CBI अधिकारी बन छात्रा से की ठगी: लंदन से सोना लेकर आने की कही थी बात,
उज्जैन पहुंचने से 10 किलोमीटर पहले हमला
शोभा सिकरवार उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए अपनी बेटी और बहन के साथ सोमवार रात ग्वालियर से रवाना हुई थी। इस दौरान उज्जैन पहुंचने से 10 किलोमीटर पहले ही रात में उनकी गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रोड से हमला कर दिया। जिसके चलते उनकी गाड़ी का आगे का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद उनके गनर के गाड़ी से नीचे उतरते ही बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। महापौर ने बताया कि उन्होंने बदमाशों का लगभग 5 से 7 किलोमीटर तक पीछा भी किया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। घटना की सूचना सबसे पहले उन्होंने पति कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार को दी। जिन्होंने उज्जैन एसपी से फोन पर चर्चा कर पूरी जानकारी दी।
संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट का निर्देशः स्थाई सेवा में नहीं रखने का कोई ठोस
उज्जैन की छवि के साथ प्रदेश की साख पर सवाल
ग्वालियर पहुंचने पर महापौर शोभा सिकरवार ने उज्जैन जैसी धार्मिक पर्यटन नगरी में इस तरह की घटना को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि उज्जैन में देश दुनिया से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं ऐसे में इस तरह की घटनाएं उज्जैन की छवि के साथ प्रदेश की साख बिगाड़ती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना चाहिए। महापौर के पति का भी कहना है कि जब महापौर जैसे जन प्रतिनिधि प्रदेश में सुरक्षित नहीं है तो फिर आम आदमी का क्या हाल होगा। महिला सुरक्षा के दावे भी इस घटना से खोखले नजर आ रहे हैं।
बड़ी खबरः निगम मंडल, प्राधिकरणों के नाम तय! जल्द आएगी सूची, दिल्ली से मिली हरी झंडी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

