दीपक कौरव, नरसिंहपुर। अपने बहुत सी ठगी की वारदात सुनी होगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ठगी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर तंत्र-मंत्र करने वालों से आपका विश्वास उठ जाएगा। जी हां जिसमें रात के अंधेरे में तंत्र मंत्र के नाम पर एक महिला से लाखों रुपए के जेवर ठग ले उड़े।
महिला को तंत्र मंत्र के जाल में फंसाया
मामला नरसिंहपुर का हैं जहां एक महिला को दो शातिर ठगों ने अपने तंत्र मंत्र के जाल में फंसाया और कहा कि जेवर तीन गुना कर देंगे। शर्त यह हैं कि जेवर को अंधेरी रात में किसी सुनसान जगह पर गाड़कर रखना होगा। फिर उस पर हम ऐसा तंत्र मंत्र करेंगे कि तुम्हारा जेवर दो गुना नहीं सीधे तीन गुना हो जाएगा। महिला ठगों की बातों में आ गई और रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर जेवर रख दी। मौके का फायदा उठाते हुए दोनों ठग जेवर लेकर फरार हो गए। महिला से कहा था कि अगर यह बात किसी से कहीं तो घर अनहोनी हो जाएगी।
EOW की बड़ी कार्रवाईः पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अफसर के घर पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की रेड, जांच जारी
एक आरोपी आगरा से गिरफ्तार
जेवर नहीं मिलने पर महिला ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस से की। एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों ठगों के बारे में जानकारी जुठाई तो पता चला कि एक शातिर ठग अनिल राय उर्फ मुल्ला बाबा डोभी का रहने वाला और दूसरा अजय मेहरा बॉसकुंवारी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी अनिल राय को आगरा से और अजय को नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उन्होंने घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों से जेवर जिसकी कीमत 10 लाख जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

