NEET Student Death Case: राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल चर्चित नीट छात्रा हत्याकांड मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड के मालिक मनीष रंजन को कोर्ट से जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल में ही छात्रा संदिग्ध हालत में मिली थी, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। छात्रा की मौत मामले में मनीष रंजन पर साक्ष्यको मिटाने के साथ ही कई गंभीर आरोप थे।

CBI की लापरवाही से मिली जमानत

मामले की जांच कर रही सीबीआई की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल सीबीआई समय (90 दिनों के अंदर) पर चार्जशीट नहीं दाखिल कर पाई है, जिसके चलते मुख्य आरोपी और हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को आसानी से जमानत मिल गई। आरोपी मनीष रंजन को पॉक्सो कोर्ट से राहत मिली है, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इससे पहले कई बार उसकी जमानत याचिका खारीज हो चुकी थी।बता दें कि पटना नीट छात्रा मौत मामले में काफी सियासत भी देखने को मिली थी।

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा जनवरी 2026 में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। छात्रा कंकड़बाग इलाके में स्थित शंभू गर्ल्स हास्टल में संदिग्ध स्थिती में पाई गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म होने और उसकी हत्या किए जाने की बात कही। मामले को लेकर काफी बवाल हुआ। इस केस में पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध नजर आई है, जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया। हालांकि बावजूद इसके अभी तक इस मामले को लेकर कोई नतीजा सामने नहीं आया है। वहीं, अब सीबीआई की लापरवाही से केस के मुख्य आरोपी मनीष रंजन को जमानत मिल गई है।

ये भी पढ़ें- बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी, गंगा स्नान कर लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत