विकास कुमार, सहरसा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मण्डन भारती कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी है। नाराज छात्र- छात्राएं कॉलेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
कॉलेज जाते समय हुआ था हादसा
दरअसल सिवान का रहने वाला छात्र रोहित टोटो रिक्सा से कॉलेज जाने के दौरान मत्स्यगंधा के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे पटना के एम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र- छात्राओं का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र के इलाज के लिए किसी तरह की सुविधा नहीं दी गई, अगर कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र के इलाज में सजगता दिखाई जाती तो छात्र रोहित की जान बच सकती थी।
मुआवजे की मांग
छात्र-छात्राओ का यह भी आरोप है कि इतने बड़े कॉलेज में इमरजेंसी के लिए एक एंबुलेंस की भी व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे किसी तरह की अनहोनी होने पर किसी को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं की मांग है कि मृतक छात्र के परिजनों को कॉलेज प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दिया जाए। उनका कहना है कि, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी उनका धरना प्रदर्शन और कॉलेज में तालाबंदी जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- 10 हजार का घूस लेते सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने दबोचा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

