Dharm Desk – शास्त्रों में शुक्र को सुख, प्रेम, वैभव और भौतिक सुविधाओं का कारक माना गया है. शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश और वृषभ राशि में गोचर मिलकर प्रभावशाली योग बना रहे है. यह समय कई राशियों के लिए तरक्की, प्रेम और आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. सही दिशा में प्रयास करने पर किस्मत का साथ मिलेगा.

द्रिक पंचांग के अनुसार 16 अप्रैल की रात 10:19 बजे शुक्र भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे. जिससे मालव्य राजयोग बनेगा. सूर्य के स्वामित्व वाले कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश से शुक्रादित्य राजयोग भी बन रहा है. यह प्रभाव 27 अप्रैल तक रहेगा.

मान-सम्मान, आकर्षण, आर्थिक लाभ

शुक्र और सूर्य की युति से बनने वाला यह योग मान-सम्मान, आकर्षण, आर्थिक लाभ और रिश्तों में सुधार देता है. वहीं वृषभ राशि में शुक्र का गोचर भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करता हैं. ग्रहों की चाल में यह परिवर्तन जीवन पर सीधा असर डालता है. खासकर आर्थिक व पारिवारिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ है. अब तक की मेहनत का फल मिलेगान. छोटे प्रयास भी बड़े परिणाम देंगे. सेहत सुधरेगी और छात्रों को सफलता के संकेत हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय उन्नति लेकर आएगा. व्यापार में सुधार होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. सहयोग से समस्याओं का समाधान मिलेगा. मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा. व्यापार में धन लाभ होगा. जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे. परिवार के सहयोग से आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल है. निवेश के फैसले फायदेमंद रहेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.