लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अगले 3 महीने में डीजी रैंक के तीन आईपीएस अफसर रिटायर हो रहे हैं. इनमें आईपीएस नीरा रावत, आईपीएस एलवी एंटनी देव कुमार और आईपीएस आलोक शर्मा का नाम शामिल है. सीनियर आईपीएस अफसरों के रिटायरमेंट के बाद राजीव कृष्ण वरिष्ठता सूची में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे और उनके स्थाई डीजीपी बनने का रास्ता साफ हो जाएगा.
नीरा रावत आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन और यूपी 112 की डीजी हैं. वो इसी महीने 30 अप्रैल को रिटायर होंगी. डीजी रूल्स एंड मैन्युअल एलवी एंटनी देव कुमार 31 मई और डीजी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप आलोक शर्मा जून के अंत में रिटायर होंगे. बता दें कि एलवी एंटनी 20 मार्च को डीजी पद पर पदोन्नत किया गया था. 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार की पदोन्नति का आदेश गृह विभाग ने जारी किया था. इसके अलावा 2012 और 2013 बैच के पीपीएस अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया था.
इसे भी पढ़ें : ‘बंगाल को कठमुल्लापन की राजनीति का… CM योगी ने ममता सरकार पर बोला हमला, कहा- इनका इलाज केवल डबल इंजन की BJP सरकार करेगी
इधर कुछ आईपीएस रिटायर होंगे तो कुछ का प्रमोशन भी होगा. नीरा रावत की जगह कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह डीजी बनेंगे. एंटनी देव कुमार की जगह गोरखपुर के एडीजी जोन अशोक मुथा जैन को डीजी बनाया जाएगा. रिटायरमेंट और प्रमोशन के इस सिलसिले से लंबे समय के बाद यूपी को स्थाई डीजीपी मिलने जा रहा है..
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

