रायबरेली। जिले के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में लेखपालों पर अवैध धन उगाही के आरोप एक बार फिर सामने आए हैं। ईश्वरदासपुर गांव निवासी रिंकू ने आरोप लगाया है कि लेखपाल प्रमोद गुप्ता घरौनी में नाम दर्ज करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
तहसील के चक्कर काटने को मजबूर
पीड़ित का कहना है कि वह कम आय वाला व्यक्ति है और बार-बार तहसील के चक्कर काटने को मजबूर है। मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई है। पीड़ित के अनुसार, उसके पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद होने के बावजूद नाम दर्ज नहीं किया जा रहा है। वहीं, आरोपी लेखपाल ने परिवार रजिस्टर में नाम न होने को कारण बताया है।
READ MORE: ये लूट नहीं तो और क्या मंत्री जी? बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिल भरने के बाद भी बत्ती गुल, तो योगी के ‘सुशासन’ में यही होगा!
क्षेत्र में पहले भी वरासत और भूमि मामलों में लेखपालों पर अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं। उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने बताया कि पूर्व मामलों में आरोप सिद्ध नहीं हुए, जबकि इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

