रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं, जिसके चलते आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 10-11 मार्च 2026 की दरम्यानी रात का है, जब 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद तेलीबांधा थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। बताया जा रहा कि विंग कमांडर की पत्नी बेंगलुरु में जॉब करती है और घटना के दो दिन पहले ही दिल्ली चली गई थी। उसके दो बच्चे पिता के साथ रायपुर में ही रहते थे। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था।

2014 में विंग कमांडर ने की थी लव मैरिज

विंग कमांडर विपुल यादव एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ में पदस्थ थे। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला था। खुद के बेडरूम के पंखे से लटकर फांसी लगाई थी। दोनों बच्चे दूसरे रूम में आराम कर रहे थे। सुबह सबसे पहले नौकरानी ने देखकर पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका जताई थी। पत्नी भी पहले एयरफोर्स में काम करती थी। 2014 में दोनों की लव मैरिज हुई थी। पत्नी अभी आईटी सेक्टर में काम करती है, जिसकी वजह से वह दिल्ली में रहती है।