UP WEATHER TODAY, 19 April. उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राजधानी लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. अगले दो दिनों में तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है. हालांकि इसके बाद हल्की गिरावट के भी आसार हैं, लेकिन फिर तापमान दोबारा बढ़ने के सकता है.

प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का रिकॉर्ड है. झांसी, जालौन और ललितपुर में भी तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में गर्मी अपने चरम पर है. यहां तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भीषण लू की चेतावनी जारी की है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 19 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, उन्नाव, रायबरेली और सीतापुर में भी गर्मी का प्रकोप है. वहीं उमस बढ़ने की भी संभावना है, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा जैसे पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश और धूल भरी हवाएं भी चल रही हैं. हालांकि तापमान में इसका कोई असर नहीं देखने को मिला. यहां लू की चेतावनी फिलहाल तो नहीं है, लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और धूप की तेज है.