MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। तेज हवा और बादल छाने के बावजूद तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। इस सीजन में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। ‎भोपाल में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हाल पर…

एमपी में रविवार को भी भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहा। छतरपुर जिले के नौगांव में 44.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मंडला प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। छतरपुर के खजुराहो में 43.4 डिग्री, सतना-उमरिया और दतिया में 43.1 डिग्री, दमोह में 43 डिग्री, नर्मदापुरम में 42.8 डिग्री, सागर-सीधी में 42.6 डिग्री, मलाजखंड में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, धार में 42.2 डिग्री, श्योपुर और टीकमगढ़ 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: ग्वालियर-मुरैना और लखनऊ दौरे पर सीएम डॉ मोहन, बीजेपी की जनआक्रोश रैली, कांग्रेस का सत्याग्रह, एमपी में सभी 3553 शराब दुकान नीलाम, निगम-मंडल नहीं बनेगा

यहां लू का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को भी प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। जबलपुर, छतरपुर, उमरिया, टीकमगढ़, कटनी, निवाड़ी, पन्ना और मंडला में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार, यहा अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार बना रह सकता है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत अन्य शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर ही रहने का अनुमान है।

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बीते दो दिनों से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ टर्फ की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। जिससे बादल भी छाए रहे। 23 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि इसका असर एमपी में कम रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m