सोहराब आलम, मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है, जहां चकिया थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में पूजा-अर्चना करने गए 5 लोग अचानक नदी की तेज बहाव में बहने लगे। हालांकि स्थानीय लोगों ने तुरंत अपनी साहस का परिचय देते हुए तीन लोगों को डूबने से बचा लिया। जबकि दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई।
पैर फिसलने से हुआ हादसा
मृतक युवकों की पहचान सोनू कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। तेज बहाव के कारण वे दोनों गहरे पानी में बह गए। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग चकिया के घासी पाकड़ गांव में ध्रुव शाह के बेटे सोनू कुमार और उपेंद्र शाह के बेटे गुड्डू कुमार पूजा पाठ के लिए जलबोझी करने बूढ़ी गंडक नदी पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पैर फिसलने के कारण यह हादसा हो गया।
मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम
स्थानीय वार्ड पार्षद संजीव कुमार,रामदेव कुमार ने बताया कि, दो लोगों की डूबने से मौत हो गई है। वहीं, तीन लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह डूबने से बचा लिया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के घर पर कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- चोरी-छिपे शादी कर रहा था यौन शोषण का आरोपी, पुलिस पहुंची तो भिड़ गए ग्रामीण, 20 हिरासत में
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

