BJP ने मेयर उम्मीदवार घोषित किए, कांग्रेस पहले ही उतार चुकी है प्रत्याशी, 21 अप्रैल से शुरू होगा नामांकन
कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सियासी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के लिए मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस बार प्रदेश में सिर्फ इन तीन नगर निगमों में ही चुनाव हो रहा है, जिससे मुकाबला सीधा और हाई-वोल्टेज बन गया है।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार पंचकूला से श्याम लाल बंसल, अंबाला से अक्षिता सैनी और सोनीपत से राजीव जैन को उम्मीदवार बनाया गया है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से विचार-विमर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली द्वारा की गई।
दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पहले ही अपने मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, जिससे अब दोनों प्रमुख दल आमने-सामने आ गए हैं। राजनीतिक रूप से इसे सीधी टक्कर वाला चुनाव माना जा रहा है।
इसी बीच 21 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिसके बाद चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सीमित नगर निगमों में चुनाव होने के कारण सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं, जिससे इन सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प होने की उम्मीद है।
देखें लिस्ट …

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

