लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा (UP Home Guards Recruitment Exam), स्मार्ट मीटर, पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता (petroleum products availability,) और प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. उन्होंने 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रस्तावित होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियों, जनसुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए.

सीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. प्रदेश के 74 जनपदों में 41424 होमगार्ड्स (Home Guard) पदों के लिए परीक्षा आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर शीतल पेयजल, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन : कांग्रेस, सपा का इतिहास ही नारी विरोधी रहा है- योगी

मुख्यमंत्री जी ने पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि आपूर्ति और वितरण पूरी तरह सामान्य है. नेपाल सीमा से सटे जनपदों में कालाबाजारी और जमाखोरी (Black Marketing and Hoarding) पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी आशंकाओं के समाधान के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त होगी. इस बीच, सभी जिलों में फीडर-वार विशेष शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान और व्यापक जन-जागरूकता सुनिश्चित की जाए.