IPL 2026 MI vs CSK: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने हैं, लेकिन इस मैच में एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम में काली पट्टी (ब्लैक आर्मबैंड) पहनकर मैदान में उतरे।

टीम (CSK players wearing black band) ने यह कदम तेज गेंदबाज Mukesh Choudhary की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उठाया। उनकी मां का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। खास बात यह है कि इस मुश्किल समय के बावजूद मुकेश चौधरी टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल होकर मैदान में उतरे, जिसने सभी का ध्यान खींचा है।

फ्रेंचाइज़ी ने मैच से पहले एक बयान जारी करते हुए कहा, CSK परिवार मुकेश चौधरी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करता है। हम मुकेश और उनके परिवार के साथ खड़े हैं, और इस बेहद मुश्किल समय में उन्हें अपनी सोच और प्रार्थनाओं में शामिल रखते हैं।”
मैच का हाल (CSK players wearing black band)
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की अगुवाई में टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है।
मुंबई की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं रोहित शर्मा लगातार तीसरे मैच में भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हैं। दूसरी ओर, चेन्नई के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) अभी तक पिंडली (काफ) की चोट से उबर नहीं पाए हैं और इस सीजन का अपना पहला मैच खेलने का इंतजार कर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IPL 2026 MI vs CSK)
मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर : विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मार्कंडे
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर : प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

