प्रयागराज। जिले के एसआरएन अस्पताल से एक दिन पहले पॉक्सो के आरोपी के फरार होने के मामले में उसकी सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही फरार आरोपी को भी नामजद किया गया है। यह मुकदमा प्रतापगढ़ के मानिकपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर प्रयागराज की नगर कोतवाली में दर्ज किया गया है। उधर,पुलिस तीसरे दिन भी आरोपी की तलाश में दबिश देती रही।
हिरासत से फरारी पर दर्ज हुआ मुकदमा
मानिकपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पॉक्सो एक्ट के आरोपी जलालुद्दीन निवासी मानिकपुर और उसकी सुरक्षा में लगे दो सिपाही मगन शर्मा व अनुज कुमार को नामजद किया गया है आरोप है कि जिला कारागार प्रतापगढ़ से आरोपी को हिरासत में लेकर आए दोनों सिपाहियों ने एसआरएन अस्पताल में उसकी निगरानी में लापरवाही की, जिसका फायदा उठाकर वह फरार हो गया।
READ MORE: रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! स्वर्गद्वारी धाम जा रही बस खाई में गिरी, दो श्रद्धालुओं की मौत
पहले ही हो चुकी थी सस्पेंशन की कार्रवाई
मामले में लापरवाही सामने आने के बाद एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

