दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए व्यापार और कर विभाग (ट्रेड एंड टैक्सेस डिपार्टमेंट) में लंबे समय से तैनात 162 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया है। इस कदम को विभागीय स्तर पर व्यापक सुधारात्मक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने 8 अप्रैल को विभाग का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान विभाग में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया। तबादला किए गए अधिकारियों में तीन असिस्टेंट कमिश्नर भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सर्विसेस विभाग ने गुरुवार को अलग-अलग रैंक के अधिकारियों के लिए अलग-अलग तबादला आदेश जारी किए। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह कदम प्रशासनिक सुधार और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। जारी आदेश के मुताबिक कुल 162 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 3 असिस्टेंट कमिश्नर ,58 सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-I ,22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-II ,74 सीनियर असिस्टेंट ग्रेड-III ,5 जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-IV शामिल हैं।
आदेश में ट्रांसफर की बताई वजह
सरकारी बयान के अनुसार, तबादलों की मुख्य वजह यह बताई गई है कि कई अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। प्रशासनिक संतुलन और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया। सेवा विभाग के आदेश में बताया गया कि एड-हॉक DANICS कैडर के असिस्टेंट कमिश्नरों में सुनीता, मनोज कुमार और सुरेंद्र सिंह का तबादला भी शामिल है। कुल 162 अधिकारियों के इस व्यापक तबादले में विभिन्न स्तरों के अधिकारी शामिल हैं, जिससे विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक पुनर्गठन देखने को मिला है।
‘भ्रष्टाचार या अनियमितता के लिए कोई जगह नहीं’
सरकारी बयान के अनुसार, तबादलों का मुख्य कारण यह बताया गया है कि कई अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई के दौरान दोहराया कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितताओं के लिए कोई जगह नहीं दी जाएगी।
किस पद पर कितने अधिकारियों का हुआ तबादला
असिस्टेंट कमिश्नर – 3
(सुनीता, मनोज कुमार और सुरेंद्र सिंह, एड-हॉक DANICS कैडर)
अनुभाग अधिकारी (ग्रेड-I) – 58
सहायक अनुभाग अधिकारी (ग्रेड-II) – 22
वरिष्ठ सहायक (ग्रेड-III) – 74
कनिष्ठ सहायक (ग्रेड-IV) – 5
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

