UK Board 10th-12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा के नतीजे Uaresults.nic.in पर या फिर उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध है। इस साल छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 10वीं कक्षा में अक्षत गोपाल ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं 12वीं कक्षा में गीतिका पंत और सुशीला ने टॉप किया है।
सीएम धामी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ सभी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के साथ आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के परिजनों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (UK Board Result 2026)
UK Board की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Result” टैब पर क्लिक करें।
10वीं या 12वीं के विकल्प पर क्लिक करें।
फिर लाॅगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सब्मिट पर क्लिक करें।
फिर डाउनलोड कर लें।
READ MORE: मौत के सफर पर तीन दोस्त : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत
उत्तराखंड बोर्ड 10-12वीं रिजल्ट चेक करते समय स्क्रीन पर जो सर्टिफिकेट नजर आता है, यह आपकी प्रोविजनल मार्कशीट होती है। इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें। आप उत्तराखंड बोर्ड इंटर पासिंग सर्टिफिकेट और 12वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर से भी चेक कर सकेंगे। जब तक स्टू़डेंट्स को स्कूल से ओरिजनल हार्ड कॉपी वाली मार्कशीट प्राप्त नहीं होती है तब तक यही मार्कशीट आपके सभी कामों में काम आएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

