सतीश दुबे, डबरा। Neighbor Rapes 6 Year Old Girl: मध्य प्रदेश के डबरा के पिछोर में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 22 साल के युवक ने बच्ची से दरिंदगी को अंजाम दिया है। आरोपी उसका पड़ोसी है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: गहनों के लालच में बहू बनी चोर: ससुराल में दीवार में सेंध लगाकर गढ़ी फर्जी डकैती की कहानी, 24 घंटे में हुआ खुलासा
दरअसल, कस्बे में रहने वाली मासूम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी राहुल कुशवाह उसे बहला–फुसलाकर टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मासूम की हालत बिगड़ गई तो आरोपी वहां से भाग गया। परिजनों ने बच्ची को ढूंढा तो वह बेसुध हालत में मिली।
यह भी पढ़ें: विदेशी फंडिंग के आरोपों पर हर्षा रिछारिया का पलटवार: कहा- ‘आरोप लगाने वाले दें सबूत’, बैंक डिटेल सार्वजनिक करने की दी चुनौती
परिजन फौरन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पहले मासूम को इलाज के लिए ग्वालियर पहुंचाया और फिर मामला दर्ज कर आरोपी राहुल कुशवाह गिरफ्तार कर लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

