लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल दौरे पर है। जहां उन्होंने कल्याणी विधान सभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि TMC की दमनकारी राजनीति के दिन अब गिनती के रह गए हैं, पश्चिम बंगाल जाग चुका है। पश्चिम बंगाल की धरती को टेरर, माफिया राज और कटमनी की सरकार से मुक्त कराने का समय नजदीक आ गया है।

आपका स्नेह और समर्थन इसका प्रमाण

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि कल्याणी विधान सभा क्षेत्र में उमड़ा यह जनसैलाब, निर्मम सत्ता के अहंकार को चकनाचूर करने का संकल्प बुलंद कर रहा है। भ्रष्टाचार और अराजकता से त्रस्त बंगाल अब बदलाव का बिगुल फूंक चुका है। व्यापारियों के उत्पीड़न, उद्योगों को नुकसान और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसी प्रवृत्तियों के विरुद्ध पश्चिम बंगाल में जनआक्रोश अब निर्णायक दिशा में आगे बढ़ चुका है। बंगाल को फिर से उन्नयन की ओर ले जाने और विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए डबल इंजन की सरकार आने वाली है।

READ MORE: 54वीं बार काशी में मोदी : 14 किमी रोड शो, 6 हजार करोड़ की सौगात, सिग्नेचर ब्रिज का भी देंगे उपहार

TMC से बंगाल को मुक्ति मिलने जा रही

सीएम योगी ने आगे कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की BJP सरकार होती तो बाबा तारकनाथ मंदिर में भी श्री काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर होता। राष्ट्रवाद का यह प्रचंड शंखनाद प्रमाण है कि तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार में डूबी TMC सरकार से बंगाल को मुक्ति मिलने जा रही है। आपका यह उत्साह, स्नेह और समर्थन इसका प्रमाण है।