चमोली. श्री हेमकुंट साहिब यात्रा (Shri Hemkunt Sahib Yatra 2026,) को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य इंडियन आर्मी के जवानों द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है. दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सेना के जवान लगातार मार्ग को साफ कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. सेना के इस सराहनीय प्रयास से यात्रा मार्ग को शीघ्र ही पूरी तरह सुचारु किया जाएगा.
प्रशासन द्वारा भी यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आगामी 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे. इसके मद्देनजर संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं और यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : Char Dham Yatra 2026: देवभूमि में उमड़ी आस्था की भीड़, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बता दें कि रविवार को गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने सीएम से मुलाकात कर उन्हें न्योता दिया. साथ ही उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया. बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है. यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को सफल, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

