उमेश यादव, सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पति पत्नी फांसी के फंदे पर लटके मिले

दरअसल शाहगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के वाल्मीकि वार्ड में उस समय सभी दंग रह गये जब वार्ड के उत्तम अहिरवार 45 वर्ष एवं उनकी पत्नी हरिबाई उम्र 42 वर्ष अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। बताया गया है कि देर रात तक पति पत्नी दोनों दरवाजे पर मुहल्ले वालों के साथ बैठे रहे और सुबह दोनों कमरे में फंदे पर लटके हुए मिले।

गर्मी का प्रचंड प्रहार-पारा 46 के पार! MP में और बढ़ेगा तापमान, आज इन जिलों में लू के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट

फांसी लगाने का कारण अज्ञात

मृतकों के भतीजे ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पुत्र जो सागर में था उसे भी सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर दोनों शव नीचे उतारे एवं पोस्टमॉर्टम को भेजा। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पति पत्नी के फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। दंपती के इस कदम से परिजन सहित आसपास के लोग हैरान है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m