शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार इमामी ने थाना कोतवाली क्षेत्र में नागरिकों से जनसंवाद किया।

हमीदिया के पास रॉन्ग साइड एंट्री बंद करने के निर्देश

इस दौरान कमिश्नर ने दुकानों के सामने अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश दिए। हमीदिया के पास/सामने रॉन्ग साइड एंट्री भी बंद करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने नागरिकों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया।

नरसिंहपुर में खूनी रंजिश: सेलून जा रहे व्यक्ति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा

ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई

शिकायतों/सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए। साथ ही ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई गई व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सीपी ने मादक पदार्थ, अवैध हथियारों से संबंधित जानकारी पुलिस को देने की अपील की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m