इजरायल और अमेरिका से चल रहे भारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर क्रेमलिन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि रूस ईरान के लिए सबकुछ करेगा। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अस्थिरता और बदलाव के इस दौर में रूसी नेतृत्व से उच्च स्तर पर बातचीत करने से उन्हें खुशी हुई है। अराघची ने यह बयान मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद दिया है। जानकारी के अनुसार अराघची ने पुतिन को युद्ध की ताजा स्थितियों से अवगत कराया है।

ईरान-अमेरिका में नहीं हो पा रही शांति वार्ता

अराघची सोमवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने ईरानी लोगों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी संप्रभुता के लिए बहादुरी और वीरता से लड़ रहे हैं। अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:“क्षेत्र में बड़े बदलाव और अस्थिरता के इस समय में रूस के साथ उच्चतम स्तर पर जुड़कर मुझे खुशी हुई है। हाल की घटनाओं ने हमारे रणनीतिक साझेदारी की गहराई और मजबूती को साबित किया है।”उन्होंने यह भी कहा कि हमारे संबंधों के और मजबूत होते जाने के साथ हम रूस की एकजुटता के लिए आभारी हैं और कूटनीति के प्रति रूस के समर्थन का स्वागत करते हैं।

मुलाकात क्यों है खास ?

खास बात यह रही कि, ईरान के विदेश मंत्री अराघची रूस पहुंचकर सीधे राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। यह बहुत अहम इसलिए है क्योंकि आमतौर पर विदेश मंत्री किसी देश के विदेश मंत्री से मिलते हैं, राष्ट्रपति से नहीं, लेकिन पुतिन ने खुद उनसे मिलने का वक्त दिया जो दिखाता है कि रूस इस मुलाकात को कितनी अहमियत दे रहा है।

पुतिन ने ईरान को क्या भरोसा दिया?

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस को उम्मीद है कि ईरान की जनता इस मुश्किल दौर से निकल जाएगी और शांति कायम होगी। उन्होंने कहा कि रूस हर वो काम करेगा जो ईरान के हित में हो और इस पूरे इलाके के दूसरे देशों के हित में हो। पुतिन ने यह भी कहा कि ईरान के साथ रूस अपने रणनीतिक रिश्ते आगे भी जारी रखेगा। इसका मतलब है कि रूस हर स्थिति में ईरान का साथ देगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m