Kapil Mishra on Arvind Kejriwal: दिल्ली में राजनीतिक हलचल के बीच अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपने पार्टी नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे। यह दौरा जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से जुड़े एक मामले को लेकर जताए गए विरोध और “सत्याग्रह” के रूप में बताया जा रहा है। केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, आतिशी और अन्य आम आदमी पार्टी के नेता भी मौजूद रहे। नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और वहां अपनी बात रखते हुए प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे देश की न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं और आज देश में जो स्वतंत्रता और व्यवस्था है, वह न्याय प्रणाली के कारण ही संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं कि उन्हें “सत्याग्रह” का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, केजरीवाल के इस दांव पर बीजेपी ने पलटवार किया है। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के मुखिया को जमकर सुना दिया।
‘चोर और भ्रष्टाचारी भी सत्याग्रह का ड्रामा कर रहे’
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कपिल मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘बापू जीवित होते तो लाठी लेकर दौड़ा देते आपको दिल्ली की सड़कों पर। चोर और भ्रष्टाचारी भी सत्याग्रह का ड्रामा कर रहे हैं। शराब के घोटाले का केस हैं आप पर और नाम बापू का ले रहे हो। कपिल मिश्रा ने ये टिप्पणी अरविंद केजरीवाल के ही एक एक्स पोस्ट पर किया जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘आज बापू का आशीर्वाद लेने के लिए मैं और मनीष सिसोदिया 12 बजे राजघाट जाएंगे।’
केजरीवाल के राजघाट जाने पर कपिल मिश्रा का पलटवार
अरविंद केजरीवाल के एक्स पोस्ट पर ही कपिल मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि चोर और भ्रष्टाचारी भी सत्याग्रह का ड्रामा कर रहे हैं। बीजेपी नेता ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा। कपिल मिश्रा ने कहा कि आप पर शराब घोटाले का केस है और नाम बापू का ले रहे हो। बापू जीवित होते तो दिल्ली की सड़कों पर आपको लाठी लेकर दौड़ा देते।
हम देश की न्याय प्रणाली का बहुत सम्मान करते हैं : केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को राजघाट पहुंचे। इस दौरा उन्होंने कहा कि हम अपने देश की न्याय प्रणाली का बहुत सम्मान करते हैं। आज हम जो आजाद घूम रहे हैं तो उसका कारण केवल हमारी न्याय प्रणाली है। कुछ ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जिस कारण हमें यह सत्याग्रह करना पड़ रहा है। हमने सभी बाते उस चिट्ठी में लिखी हैं जो कि हमने जज साहिबा को भेजी है। यह बेहद संवेदनशील मामला है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

