नासिक स्थित TCS कार्यालय में उत्पीड़न मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी निदा खान ने पीड़ित महिला कर्मचारी पर धर्म परिवर्तन करने और अपना नाम बदलकर ‘हानिया’ रखने का दबाव बनाया था। इस प्रक्रिया के तहत उसे बुर्का और इस्लाम से जुड़ी किताबें भी दी गईं, जिन्हें पुलिस ने अब जब्त कर लिया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता के मोबाइल फोन में कुछ ऐसे ऐप्स इंस्टॉल कराए गए थे, जिनका उद्देश्य उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित करना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता के शैक्षिक दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे और नौकरी के बहाने उसे मलेशिया भेजकर ‘इमरान’ नाम के व्यक्ति के पास काम पर लगाने की योजना भी बनाई गई थी।
फिलहाल पुलिस आरोपी निदा खान की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, निदा खान ने दो महीने की गर्भावस्था का हवाला देते हुए नासिक सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन अदालत ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया।
कंपनी की ज्यादातर पीड़ित मिडिल क्लास परिवारों से हैं। उनकी उम्र 21 से 30 साल के बीच है। वे एसोसिएट लेवल पर काम करती थीं और 20 हजार रुपए महीना सैलरी पाती थीं। इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पीड़िता के साथ गुड़ी पड़वा के दौरान छेड़छाड़ हुई
पीड़ित महिला इंजीनियर ने आरोप लगाया है कि जून 2025 से मार्च 2026 के बीच पांच आरोपियों ने उसके साथ लगातार यौन उत्पीड़न, पीछा करने (स्टॉकिंग) और धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे कृत्य किए। उसके अनुसार, एक आरोपी ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं।
महिला ने यह भी बताया कि उसका टीम लीडर ट्रेनिंग के बहाने उसे अनुचित तरीके से छूता था। एक अन्य आरोपी ने गुड़ी पड़वा के दौरान ऑफिस की पेंट्री में उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके अलावा, उसकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी कई बार आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणियां की गईं।
इस मामले पर Tata Consultancy Services (TCS) ने स्पष्ट किया है कि कंपनी किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाती है। नासिक ऑफिस में आरोपों से जुड़े कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
कंपनी ने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच में उसके एथिक्स या POSH (यौन उत्पीड़न रोकथाम) चैनलों पर संबंधित महिला की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं मिली थी। हालांकि, अब TCS ने एक स्वतंत्र ओवरसाइट पैनल गठित करने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए बाहरी एजेंसियों को शामिल करने की घोषणा की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

