Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी के बीच पिछले तीन दिनों से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज बुधवार (29 अप्रैल) को प्रदेश के सभी 38 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 19 जिलों के लिए ऑरेंज और 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में तेज आंधी-पानी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, येलो अलर्ट वाले क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं ठनका गिरने की संभावना बनी रहेगी।
30 अप्रैल तक आंधी-पानी का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 30 अप्रैल तक प्रदेश में आंधी-पानी का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान आसमान से ठनका भी गिरने की संभावना है। वहीं, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है, जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, राजधानी पटना की बात करे तो जिले में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
1 मई से फिर सताएगी भीषण गर्मी
मौसम में हुए अचानक बदलाव का असर तापमान में भी देखने को मिला है। साथ ही अगले 2 दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि 30 अप्रैल को बारिश का दौर खत्म होने के बाद 1 मई से भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो कैमूर में सबसे अधिक तापमान 41.4 डिग्री रहा, जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा।
जानें मौसम में क्यों हुआ बदलाव?
दरअसल मौसम में अचानक हुए बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा का असर भी है। ऊपर आसमान में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम अस्थिर हो गया है। इसी कारण कई जगहों पर बादल छा रहे हैं, तेज हवा चल रही है और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल तक यह स्थिति बनी रह सकती है।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कांग्रेस की PC, जदयू की बैठक, वाम दल का मंथन
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

