Bihar Weather Today: बिहार के लगभग 22 जिलों में कल बुधवार को आई आंधी-पानी के कारण लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि इस दौरान तेज हवाओं के चलने और ओलावृष्टि होने से कई इलाकों में भारी नुकसान भी पहुंचा है। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़, बिजली पोल और दिवाल के गिरने की खबर आई है। इस बीच मौसम विभाग ने आज गुरुवार (30 अप्रैल) को प्रदेश के 19 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

3 मई तक रहेगा आंधी-पानी

आज की बात करे तो मौसम विभाग के अनुसार सुबह में जहां अच्छी धूप निकलेगी। वहीं, दोपहर होते-होत आसमान में काले बादल छाने लगेंगे। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे आंधी का खतरा बना रहेगा। विभाग ने पटना समेत 19 जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले 3 मई तक राज्य में आंधी-पानी का दौरा जारी रहेगा। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में आंधी-पानी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।

50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने भभुआ, भोजपुर, बक्सर, जमुई, नालंदा, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा और रोहतास में 3 घंटे के अंदर लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश और आसमानी बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों से आंधी-पानी के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

फसलों को पहुंचा भारी नुकसान

कल बुधवार को 22 जिलों में आई आंधी-पानी के दौरान जहां, एक तरफ भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी ओर किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। तेज आंधी-पानी और ओलावृष्टि के कारण आम, लीची और खेत में लगे मूंग और मक्का की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, कई जगहों पर पेड़ और बिजली पोल के गिरने आवागमन और बिजली आपूर्ती बाधित रही।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: कांग्रेस का पुतला दहन आंदोलन, वाम दल की PC, जदयू कार्यालय में बैठक