हेमंत शर्मा, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्ख़ियों के आ गया है। इस बीच सोनम के आशिक और इस केस के मुख्य आरोपी राज कुशवाहा ने भी अपनी रिहाई के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जमानत याचिका पर शिलांग की स्थानीय अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के भाई गोविंद ने दी आत्महत्या की धमकी, कहा मुझ पर इतने आरोप लग रहे हैं तो…

राज कुशवाहा की रिहाई की याचिका आज दोपहर ‘पैरिटी’ (समानता) के आधार पर दायर की गई थी। कल यह जमानत अर्जी सेशन जज की अदालत में पेश की गई थी, जिसकी सुनवाई आज के लिए तय थी। यह घटनाक्रम इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के एक दिन बाद सामने आया है।

यह भी पढ़ें: रिहाई के बाद भी इंदौर नहीं आ सकेगी सोनम: कोर्ट ने रख दी ऐसी शर्त, जानिए राजा के परिवार का ‘एकादशी’ कनेक्शन

बता दें कि जेल में लगभग दस महीने बिताने के बाद, इस मामले में एक अहम मोड़ आया है। जिसमें सोनम रघुवंशी पांच मुख्य आरोपियों में से पहली ऐसी आरोपी बन गई हैं जिन्हें जमानत मिली है। उन्हें कल रात जेल से रिहा कर दिया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m