चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रिश्तों और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा के साथ दो सगे भाइयों ने न केवल पैसों की धोखाधड़ी की बल्कि शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत भी लूटी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छोटा भाई फिलहाल फरार है।
छोटे भाई रूपए लेकर फरार हुआ
पीड़िता मूल रूप से दूसरे जिले की रहने वाली है और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी पहचान सबसे पहले कृष नाम के युवक से हुई। आरोप है कि कृष ने छात्रा से 1 लाख 20 हजार रूपए उधार मांगे और फिर अचानक इंदौर छोड़कर रफूचक्कर हो गया।
मदद मांगने गई थी, मिला एक और जख्म
रकम वापस नहीं मिलता देख पीड़िता ने मदद के लिए कृष के बड़े भाई अरिहंत से संपर्क किया। जिसके बाद अरिहंत ने मदद का भरोसा दिया और उसने पीड़िता को पैसे तो वापस दिलवा दिए लेकिन इस बीच उसने युवती को अपनी बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
शादी की बात पर खुला राज
इस धोखे का सिलसिला तब थम गया जब पीड़िता ने दोनों भाइयों पर शादी का दबाव बनाया। जैसे ही शादी की बात आई, दोनों भाइयों ने अपने वादे से पल्ला झाड़ लिया और उसे ठुकरा दिया। खुद को ठगा महसूस कर पीड़िता जूनी इंदौर थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
बड़ा भाई गिरफ्तार, छोटे की तलाश जारी
जूनी इंदौर पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अरिहंत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी कृष की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरा आरोपी भी सलाखों के पीछे होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

