शुभम जायसवाल, राजगढ़। जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदना की एक नई इबारत लिख दी है। जिला पंचायत में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले एक ड्राइवर की सेवानिवृत्ति को जिला पंचायत CEO ने यादगार बना दिया।
यह भी पढ़ें: ‘जरा साइड हटिए…’ फोटोग्राफर की इस बात पर भड़की महिला, फिर शादी का मंडप बना अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे
आमतौर पर देखा जाए तो अधिकारी और कर्मचारी के बीच एक औपचारिक दूरी होती है लेकिन यहां नजारा बिल्कुल उल्टा रहा। विदाई समारोह के बाद जब ड्राइवर के घर जाने का वक्त आया तो IAS इच्छित गढ़पाले ने खुद ड्राइविंग सीट संभाली और उन्हें सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाया।
सालों तक अधिकारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने वाले ड्राइवर के लिए यह उनके जीवन का सबसे गौरवान्वित करने वाला पर रहा। इस सादगी और संवेदनशीलता की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लोग IAS गढ़पाले के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

