समीर शेख, बड़वानी। सेंधवा के ग्राम पिपलिया डेब में 25 वर्षीय युवक की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर धावा बोल दिया और 5 से 6 मकानों को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जा रहा है कि मृतक का नाम मनोज है। मनोज बुधवार रात अपने साथियों के साथ ग्राम सोलवन से एक शादी समारोह में गया था। जहां से लौटते वक्त आरोपी मीठा, धरम, गुड्डा एवं अन्य साथियों ने उन सभी को बीच रास्ते रोक लिया। किसी तरह मनोज के साथी तो मौके से भागने में कामयाब हो गए लेकिन आरोपी मनोज को उठा ले गए।
रातभर की मारपीट के बाद फेंका शव
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने मनोज को पशु बंधने की जगह पर ले गए और पूरी रात बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने मनोज को तड़पती हालत में कोलखेड़ा फाटे के पास फेंक दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को जब मनोज मिला तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मनोज की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश
अपहरण और हत्या की सूचना मिलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। परिजन और ग्रामीण इकट्ठे होकर आरोपियों के घर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने घरों में तोड़फोड़ की और 5 से 6 मकानों में आग लगा दी। आगजनी से पशु चारा और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही नगर पालिका के दो फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन उग्र भीड़ ने उन पर भी पथराव कर दिया। हालात बिगड़ता देख पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। तब जाकर फायर ब्रिगेड अपना काम कर सकी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस लगातार लगा रही गश्त
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर ली गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम लगातार गश्त कर रही है। फिलहाल ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

