मुक्तसर साहिब। श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री गुटका साहिब की बेअदबी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से इलाके में नाराजगी देखने को मिली है। पंजाब में बने नए बेअदबी कानून के तहत यह पहला मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 लागू होने के बाद सामने आई घटना के आधार पर की गई है।मलोट में मिले श्री गुटका साहिब के फटे अंगमलोट के वार्ड नंबर 10 की एक गली में श्री गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही सिख संगत मौके पर पहुंची और धार्मिक सम्मान के साथ पन्नों को पास के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाया। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
डीएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। खिलाफ केस दर्जपुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित संगत को पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
- मौत का सफर : खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- यूरोप पर ट्रंप की सर्जिकल स्ट्राइक : कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रेड डील के उल्लंघन का लगाया आरोप
- MPL: 2 नई वुमन टीमों की घोषणा, महानआर्यमन सिंधिया ने शिखर धवन को डाली गेंद
- Bihar Top News 01 may 2026: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया मुल्ला, हेड मास्टर ने डांसर पर लुटाया पैसा, नए बंगले में नीतीश
- Today’s Top News : धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत महिला को मिली पहली सजा, सुशासन तिहार में CM साय का अधिकारियों को दो टूक, ED ने कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और हीरों का हार किया जब्त, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पायलट ने कहा- सरकार की विदाई तय, शादी में शामिल होने आई मासूम से दरिंदगी… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

