यहां कच्ची उम्र में ही ब्याह दी जाती हैं लड़कियां, जानें

देश स्तर पर अगर शादी की सही उम्र का आकलन किया जाए, तो स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर हुई है.

आंकड़ों के अनुसार, पूरे भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र लगभग 23 वर्ष यानी सटीक रूप से 22.9 वर्ष दर्ज की गई है.

भारत के पूर्वी और उत्तरी राज्यों के बीच शादी की उम्र में एक बड़ा भौगोलिक असंतुलन साफ तौर पर दिखाई देता है

यदि हम उन राज्यों की बात करें जहां महिलाएं सबसे अधिक उम्र में शादी कर रही हैं, तो उत्तर भारत के राज्य इस सूची में सबसे ऊपर आते हैं.

जम्मू और कश्मीर इस मामले में पूरे देश में शीर्ष स्थान पर है, जहां महिलाओं की शादी की औसत आयु 26.3 वर्ष है.

इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली का नंबर आता है, जहां लड़कियां औसतन 24.6 वर्ष की आयु में विवाह के बंधन में बंधती हैं.

हिमाचल प्रदेश भी इस सूची में तीसरे स्थान पर मजबूती से खड़ा है, जहां शादी की औसत उम्र 24.5 वर्ष दर्ज की गई है.

उत्तर भारत के विपरीत, देश के पूर्वी हिस्सों में आज भी बेटियों की शादी काफी कम उम्र में कर दी जाती है.

न्यूनतम औसत आयु वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल सबसे निचले पायदान पर है, जहां लड़कियों की शादी की औसत उम्र महज 21.3 वर्ष है.

झारखंड में भी स्थिति बहुत ज्यादा बेहतर नहीं है और वहां यह आंकड़ा 21.5 वर्ष के स्तर पर बना हुआ है.

इस शहर को कहा जाता है Twin Capital of the World, हर घर में पैदा होते हैं जुड़वां बच्चे