शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिता ने ही कुल्हाड़ी मारकर बेटे की हत्या कर दी थी। 15 दिन के इलाज के बाद बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटे की मौत के बाद ही हत्या का खुलासा हुआ है।

3 मई महाकाल भस्म आरती: ॐ और बिल्व पत्र के श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल,

दरअसल मामला नजीराबाद थाना क्षेत्र का है। मृतक भगवान विश्वकर्मा ने घटना के दौरान बयान दिया था। उन्होंने पिता को बचाने के लिए बयान दिया था कि छत से कुल्हाड़ी गिरने से उसे चोट लगी थी। इलाज के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी।

MP में देर रात ब्यूरोक्रेसी में बड़ी सर्जरी: 62 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के बदले गए SP

बेटे की मौत के बाद पत्नी ने दिया बयान

मौत के बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस को बयान दिया कि पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे पर वार किया था। इस खुलासे के बाद आरोपी पिता गंगाराम विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने बेटे पर हमला किया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m