MI vs LSG IPL 2026: आईपीएल सीज़न 19 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में MI के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। अब MI को मुकाबला जीतने के लिए 229 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
LSG की ओर से निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पूरन के अलावा मिचेल मार्श ने 44 रन, हिम्मत सिंह ने 40 रन और ऐडन मार्करम ने 31 रन का योगदान दिया। वहीं ऋषभ पंत ने 15, अक्षत रघुवंशी ने 13 और जोश इंग्लिस ने 11 रन बनाए।
गेंदबाजी में MI के लिए कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। उनके अलावाअल्लाह ग़ज़नफ़र, विल जैक्स और रघु शर्मा को 1-1 सफलता मिली।
अब मुंबई इंडियंस के सामने मैच जीतने के लिए 229 रन का बड़ा लक्ष्य है। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
MI और LSG की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस (MI)
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जार्ज लिंडे और दिग्वेश राठी
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

