दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में घूसखोरी का पर्दाफाश हुआ है। जहां लोकायुक्त ने शिक्षा विभाग के 3 कर्मचारियों को 80 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित के निलंबन आदेश समेत कई मामले खत्म करने के नाम पर घूस की मांग की थी। जिसके बाद सागर लोकायुक्त ने यह बड़ी कार्रवाई की है।  

लोकायुक्त इंस्पेक्टर मंजू किरण कीर्ति ने बताया कि 13 अप्रैल को आवेदक नविंद्र कुमार आठिया ने शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें आरोप लगाया था कि DEO कार्यालय में उसके निलंबन आदेश, सुविधाजनक पोस्टिंग और उनकी विभागीय जांच खत्म करने के लिए DEO कार्यालय में पदस्थ अनिल साहू, मनोज श्रीवास्तव और नीरज सोनी ने 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

सत्यापन करने पर शिकायत पाई गई। इसी कड़ी में उन्हें 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते भोपाल-दमोह रोड पर गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पीड़ित को विभाग ने निलंबित कर दिया था। निलंबन आदेश बहाल हो गया था, उस आदेश में उन्हें सुविधाजनक पोस्टिंग देने और विभागीय जांच खत्म करने के नाम पर पैसों की डिमांड की गई थी। आरोपी अनिल साहू ने बताया कि उन्होंने यह राशि DEO कार्यालय में पदस्थ मनुज श्रीवास्तव के लिए ली है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m