Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (4 मई 2026) की खबरों में बंगाल-असम में बीजेपी सरकार, तमिलनाडु में एक्टर विजय बनेंगे CM; केरलम में कांग्रेस लौटी, पुतिन की जान को खतरा प्रमुख रहा।

1. बंगाल-असम में बीजेपी सरकार
Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है।

2. असम में बीजेपी की हैट्रिक
असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP गठबंधन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 126 में से 101 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं, कांग्रेस गठबंधन मात्र 21 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है. इन रुझानों ने राज्य में एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा की सत्ता में वापसी पर मुहर लगा दी है. बीजेपी की इस आंधी में गौरव गोगोई भी उड़ गए हैं. असम में जोरहाट विधानसभा सीट पर कुल 14 दौर की मतगणना के बाद गौरव गोगोई 23000 से ज्यादा वोटों से हार चुके हैं. जोरहाट से पांच बार विधायक रह चुके हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने यहां जीत का परचम लहराया हैं. बीजेपी के गोस्वामी ने 69439 वोट हासिल किया हैं.

3. तमिलनाडु में एक्टर विजय की दहाड़ के आगे DMK और ADMK फेल
तमिलनाडु की राजनीति में थलापति विजय का उदय हो चुका है. थलापति विजय की पार्टी टीवीके 107 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी ही सीट हार गए हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश की राजनीति को स्तब्ध कर दिया है. सुपरस्टार ‘थलापति’ विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) ने दशकों पुराने द्रविड़ वर्चस्व को उखाड़ फेंकते हुए इतिहास रच दिया है

4. केरलम में कांग्रेस लौटी
केरल विधानसभा चुनावों में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच कांटे के टक्कर की उम्मीद की गई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस के अगुवाई वाली यूडीएफ ने एलडीएफ को करारी शिकस्त दी। ऐसे में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला LDF (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) हार गया। UDF (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) को जीत मिली। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इन चुनावों में बीजेपी की मेहनत रंग लाई। उसे तीन सीटों पर जीत हासिल हुई।

5. पुतिन की जान को खतरा
ईरान युद्ध में रूस मध्यस्थता करने को तैयार है, लेकिन खुद रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. यूरोपीय खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हाल में टॉप रूसी सैन्य अधिकारियों की हत्याओं और तख्तापलट की आशंका के चलते क्रेमलिन ने पुतिन की सुरक्षा के नए सख्त उपाय किए हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चारों तरफ अब सुरक्षा का घेरा पहले से कहीं ज्यादा कड़ा हो गया है. हालात ऐसे बन गए हैं कि उनके करीबी लोगों के घरों तक पर निगरानी रखी जा रही है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
सुनेत्रा पवार ने रिकार्ड 2.18 लाख वोटों से जीतींः देश के 5 राज्यों के अलावा देश के 7 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के नतीजे लगभग आ गए हैं. बस औपचारिक ऐलान बाकी है. महाराष्ट्र के राहुरी सीट से भाजपा के अक्षय कार्डिले और बारामती से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है. NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने 2 लाख 18 हजार वोटों के अंतर से एतिहासिक जीत दर्ज की. यह अंतर भारत के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा है. सुनेत्रा पवार पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी हैं, जिनका 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में निधन हो गया था. (पूरी खबर पढ़े)
डीएमके के साथ डूबी सन टीवीः तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ डीएमके की करारी हार का असर केवल द्रमुक राजनीति में ही नहीं बल्कि शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है. TVK के बहुमत के आंकड़े के पहुंचने के साथ ही Sun TV Network के शेयरों में भी काफी गिरावट देखने को मिली. जिसका कनेक्शन डीएमके के साथ है. सोमवार को शेयर बाजार में Sun TV Network के शेयर धड़ाम होते हुए दिखाई दिए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयरों में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और गिरकर 547.55 रुपये के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गए. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

