अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने गांव के शिव मंदिर में अपना प्राइवेट पार्ट काटकर उसे मंदिर में चढ़ा दिया। इसके अलावा वह युवक अपना गर्दन भी काटना चाहा। तब तक स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि युवक ने यह खौफनाक कदम अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उठाया है। सासाराम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में गंभीरता से उसकी इलाज की गई, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। उसके गुप्तांग तथा गर्दन में गहरे जख्म हुए हैं।

युवक की हरकत ने लोगों को चौंकाया

दंपति के बीच हुए कुछ विवाद के बाद तनाव में आए पति ने जो हरकत की, उसने सभी लोगों को चौंका कर रख दिया है। चुकी इस घटना के बाद किसी प्रकार का कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं हुई है। लेकिन युवक के इस अजीबोगरीब हरकत की चर्चा पूरे इलाके में है।

युवक में अब मर्दानगी नहीं रहेगी- डॉक्टर

इस संबंध में सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि, युवक ने अपने लिंग को पूरी तरह से काट कर हटा दिया है। इसके पीछे कुछ मनोवैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं। बेहतर इलाज से आने वाले दिनों में वह स्वस्थ हो जाएगा। लेकिन युवक में नपुंसकता आ जाएगी। सिविल सर्जन का कहना है कि युवक में अब मर्दानगी नहीं रहेगी। फिलहाल इस अजीबोगरीब प्रकरण की इलाके में खूब चर्चा है।

ये भी पढ़ें- बिहार में कुदरत का कहर…आंधी-पानी और आकाशीय बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत, 18 घायल