लखनऊ। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो गए है। सीएम एमके स्टालिन की सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। थलपति विजय की TVK 108 सीट जीतकर तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिसको लेकर कुंडा विधायक राजा भैया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एमके स्टालिन की हार की सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी की है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
स्टालिन की हार पर की तीखी टिप्पणी
कुंडा सीट से विधायक राजा भैया ने स्टालिन की हार की सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर तीन साल पुरान पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘मिट गये सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले.. उन्होंने 3 सितंबर 2023 को किए गए पोस्ट में कहा था कि कल उदयनिधि स्टैलिन ने भरी सभा में सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कही,हर भारतवासी को इस घृणित वक्तव्य का मुखर विरोध करना चाहिये।ये बयान हिन्दुओं के प्रति DMK की घृणा को दर्शाता है।I.N.D.I.A. गठबंधन DMK से सहमत है या उसे निकाल बाहर करेगा? चुनाव होने हैं,स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने इससे पहले डीएमके के एक कार्यक्रम में सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि उसे नष्ट ही कर देना चाहिए। स्टालिन के इस बयान पर देशभर में भारी बवाल हुआ था। भाजपा ने इस बयान पर इंडिया गठबंधन से स्पष्टीकरण देने की माँग की थी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

