DC vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए है।

बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शीर्ष क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया। पथुम निसांका 19 रन और केएल राहुल 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद करुण नायर (13), नीतीश राणा (15) और कप्तान अक्षर पटेल (2) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिससे टीम दबाव में आ गई।

हालांकि, मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे समीर रिजवी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। स्टब्स ने 38 रन बनाए, जबकि समीर रिजवी ने 40 रनों की अहम पारी खेली। वहीं आशुतोष शर्मा ने 14 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में चेन्नई की ओर से नूर अहमद सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 विकेट झटके। उनके अलावा जेमी ओवरटन, अकील होसेन, मुकेश चौधरी और गुरजापनीत सिंह को एक-एक विकेट मिला।

अब चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 156 रन बनाने होंगे। मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

DC और CSK की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम, समीर रिज़वी, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार, डेविड मिलर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H