DC vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए, जिसे चेन्नई ने 17.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

चेन्नई की जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson रहे, जिन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 114 रन की मैच विनिंग साझेदारी हुई।

दिल्ली की ओर से किसी ने नहीं लगाया अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पथुम निसांका 19 रन और केएल राहुल 12 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद करुण नायर (13), नीतीश राणा (15) और कप्तान अक्षर पटेल (2) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने पारी संभालने की कोशिश की। स्टब्स ने 38 रन बनाए, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने 40 रनों का योगदान दिया। आशुतोष शर्मा ने भी 14 रन जोड़े, जिसकी मदद से दिल्ली सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

गेंदबाजी में चेन्नई की ओर से नूर अहमद सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 विकेट झटके। उनके अलावा जेमी ओवरटन, अकील होसेन, मुकेश चौधरी और गुरजापनीत सिंह को एक-एक विकेट मिला।

चेन्नई की पारी, सैमसन ने लगाया शानदार अर्धशतक

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत धीमी रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उर्विल पटेल ने 17 रन बनाए, लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने दिल्ली के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को आसानी से जीत दिला दी। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (DC vs CSK IPL 2026)

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम, समीर रिज़वी, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार, डेविड मिलर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H