अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के डालमियानगर से एक हैरान और शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गरीब परिवार के नाबालिक बच्चियों को बहला फुसला कर शादी के नाम पर राजस्थान में बेच देने का मामला प्रकाश में आया है। ऐसे ही लोगों के चंगुल से छूटकर भाग एक डालमिया नगर पहुंची 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के आपबीती के बाद यह खुलासा हुआ है।

डेढ़ साल बाद घर पहंची पीड़िता

दरअसल डालमिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले साल जनवरी महीना में 15 साल की एक किशोरी घर से लापता हो गई थी। अब लगभग डेढ़ साल बाद वह लड़की किसी तरह राजस्थान से भाग कर अपने घर पहुंची है। इसके बाद परिजनों ने डालमियानगर थाना के पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तीन दलाल महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने तिलौथू के पतलुका गांव के रहने वाली पंचायत के पंचायत की पंच सदस्य सूरजमुखी देवी तथा बबीता देवी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही डालमियानगर से चैना देवी नामक एक महिला को गिरफ्तार किया गया। उन लोगों की चुंगल से ही भाग कर राजस्थान से डालमिया नगर पहुंची है।

बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप

पीड़ित किशोरी ने बताया कि डेढ़ सालों तक उसे राजस्थान के गांव में बंधक की तरह रखा गया। घर से नहीं निकलने दिया जाता था। साथ ही शारीरिक यातनाएं भी दी गई। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि लड़की के गायब होने से पहले उसके मोहल्ले के परिवार के रिश्तेदार चैना देवी उसके घर पहुंची थी तथा उनकी बेटी की राजस्थान में शादी कराने की बात कही थी, जिसका उन लोगों ने विरोध किया। बाद में इन लोगों ने सीधे उनकी बेटी से संपर्क कर उसे बहलाया फुसलाया तथा अच्छी जिंदगी जीने का सपना दिखा कर उसे राजस्थान लेकर चली गई।

50 हजार में बेचकर अधेड़ से कराई शादी

बताया जाता है की मात्र 50 हजार रुपए में उसे राजस्थान में एक गांव में बेच दिया गया। उसकी जबरन एक 50 वर्षीय अधेड़ से शादी कराई गई। साथ ही मजदूर की तरह उसे रखा गया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गई। इस संबंध में डालमियानगर थाना में पीड़ित के आवेदन के आधार पर तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। तिलौथू के पतलुका से सूरजमुखी देवी, बबीता देवी तथा डालमियानगर के मथुरी से चैना देवी को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: पुलिस ने जदयू विधायक अनंत सिंह समेत 9 के खिलाफ दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला?