SRH vs PBKS IPL 2026: आईपीएल 19वें सीजन के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले जा रहे मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 236 रन का लक्ष्य मिला है।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन SRH के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।

सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 19 गेंदों पर 38 रन और अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभालते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

क्लासेन ने शानदार 69 रन की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 55 रन बनाकर अर्धशतक पूरा किया। वहीं नितीश रेड्डी 26 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026: RCB के खिलाफ मुकाबले के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम, पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़ा फैंस का सैलाब

SRH और PBKS की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H