रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला हाईटेंशन लाइन के खंभे में चढ़ गई. जिसके बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारा. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा वोट की लूट करके…BJP पर अखिलेश यादव का हमला, चुनावी प्रकिया को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए किया बड़ा दावा

बता दें कि पूरा मामला सलोन क्षेत्र के अतागंज उसरी गांवका है. जहां रहने वाली अंजली यादव का पति से मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद घर से निकलकर पास के ही हाईटेंशन लाइन के खंभे में चढ़ गई. घटना की सूचना मिलते ही देखते-देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे. महिला करीब 2 घंटे तक खंभे में चढ़ी रही.

इसे भी पढ़ें- ‘LOVE’ के लिए ‘LIFE’ कुर्बानः प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, जानिए दोनों ने मोहब्बत में क्यों चुनी मौत…

उसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाया.
काफी प्रयासों के बाद दो घंटे बाद अंजली यादव को सुरक्षित नीचे उतारा गया. महिला ने पुलिस को बताया कि पति और उसके बीच घरेलू मामूली बात को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया. फिलहाल अंजली को काउंसलिंग दी जा रही है.

देखें वीडियो-