असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना औपचारिक इस्तीफा बुधवार को सौंप दिया यानी हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर सीएम पद की शपथ 12 मई को ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और पार्टी संगठन स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है. बंगाल के बाद असम में भी शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
जानकारी के अनुसार हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. संभव है कि यह आयोजन 12 मई को होगा. अगर असम में हिमंता ही शपथ लेते हैं तो यह दूसरी बार होगा जब वह सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं.
4 मई को असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, जिसमें NDA गठबंधन को बड़ी जीत मिली। हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इस्तीफा दे दिया, जिससे बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीती हैं। असम में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक फेज में हुए थे और मतगणना 04 मई को हुई थी।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने बंगाल और असम में शानदार जीत हासिल की है. असम में हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व ने इस पर लगभग सहमति बना ली है. हिमंत बिस्वा सरमा फिलहाल असम की राजनीति में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में मजबूत पकड़ बनाई है.
विधानसभा चुनावों में भाजपा ने तीसरी बार जीती है।इस जीत के साथ ही भाजपा राज्य में तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी। हिमंत सरमा राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर 12 मई को शपथ ले सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, 10 मई सुबह 10 बजे गुवाहाटी में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें गठबंधन विधायक औपचारिक रूप से अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके मद्देनजर सभी विजयी एनडीए उम्मीदवारों को 9 मई तक गुवाहाटी पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद अब सभी राज्यों में सरकार बनाने की कवायद तेजी से चल रही है. बीजेपी ने बंगाल और असम में बंपर जीत हासिल की है. इसलिए दोनों ही राज्यों में सरकार के गठन, मुख्यमंत्रियों के चयन और उनके शपथ ग्रहण को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

