कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

कई मंत्री आज से संभालेंगे कार्यभार

बिहार में सम्राट सरकार के कैबिनेट का विस्तार पूरा हो गया है। कैबिनेट विस्तार में 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा को 15, जेडीयू को 13, लोजपा (रामविलास) को 2, हम और रालोमो को 1-1 मंत्री पद मिला। इसके साथ ही सम्राट सरकार में सीएम समेत मंत्रियों की कुल संख्या 35 हो गई। पद एंव गोपनीयता की शपथ लेने के बाद मंत्री आज से अपना पदभार ग्रहण करना शुरू कर देंगे। पीएचडी मंत्री संजय कुमार सिंह आज दोपहर 1 बजे अपने कार्यालय जाकर पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं, एससी एसटी विभाग के मंत्री लखेंद्र रौशन भी 2 बजे अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। इनके अलावा कई और मंत्री भी आज पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज शुक्रवार (8 मई) को दोपहर 3 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, बिहार में नई सरकार के बाद हो रहे लगातार एनकाउंटर को लेकर भी पार्टी अपनी राय रख सकती है।

राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

राजद कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपनी बातों को मीडिया के सामने रखेंगे। राजद प्रवक्ता बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, कानून व्यवस्था, क्राइम, बिहार में आज होने वाले कैबिनेट विस्तार और पीएम मोदी के दौरे को लेकर सरकार पर जवाबी हमला बोल सकते हैं। वहीं, पार्टी की आगामी रणनीति और एजेंडा के साथ जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे को भी उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, किशनगंज के पोठिया में स्थापित होगा CISF ट्रेनिंग सेंटर, केंद्र सरकार का जताया आभार