लखीमपुर खीरी। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
3 लोगो की मौके पर ही मौत
यह पूरा मामला जिले के खमरिया थाना क्षेत्र का है। जहां NH-730 पर ऐरा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। उनकी हालत काफी गंभीर है। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: जहर उगलने वाली फैक्ट्री! जहरीले धुंए के साए में मुगलसराय का ये क्षेत्र, इकाई को नोटिस जारी
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रामदेवी (42), पत्नी सुशील कुमार निवासी खनियापुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, जाहिरा (32), पत्नी मैनूद्दीन निवासी महाराजनगर थाना धौरहरा और श्यामलाल (55), पुत्र बुद्धा निवासी के रूप में हुई है।
READ MORE: ‘प्रिय देशवासियों… अब बात देश बचाने की है’, अखिलेश यादव ने जनता से की अपील, भाजपा हमला बोलते हुए पूछे तीखे सवाल
सीएम योगी ने जताया शोक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

