लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस समय बहुत अच्छे डॉक्टर से बहुत अच्छे तरीके से इलाज की आवश्यकता है। जिस दिन से रिजल्ट आया है पश्चिम बंगाल का और असम का, उस दिन से वो हताशा के गर्त में डूब गए हैं।

केशव मौर्य पर अखिलेश ने साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैंने कहीं ऐसा इतिहास में भी नहीं देखा है कि कोई पार्टी चुनाव में हार गई हो और हारने के बाद वो कहे कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगी, ऐसी ममता बनर्जी ही थी। 2014 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को देश में बहुमत मिला और नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने, जितनी खुशी उस समय थी।

READ MORE: इतनी सी बात और… पति से गुस्साई महिला ने बच्चे के साथ नहर में लगाई छलांग, पति ने कूदकर बचाई जान

2017 से पहले माफियाओं का बोलबाला था

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि 2017 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एकदम त्रासदी थी, दंगे थे, गुंडागर्दी थी, अपराध था, माफियाओं का बोलबाला था, भ्रष्टाचार था, उस समय हम लोगों ने नारा लगाया था ‘ना गुंडागर्दी, ना भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार’, तो जनता ने हमें आशीर्वाद दिया था।

READ MORE: छोड़ना मत मारो इसे… दबंगों ने दूल्हे की सरेराह की पिटाई, Video देख सहम जाएगा दिल

हम पश्चिम बंगाल में जीते

जो खुशी हमें 2017 में मिली थी, वही खुशी 2026 में है, जब पश्चिम बंगाल में हम दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ, इस बार विजय प्राप्त किए हैं।